{"_id":"5cf3fd5dbdec22076c4ee4ed","slug":"15594939785-khalilabad-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी से 18 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दवा व्यापारी से 18 हजार की लूट
Sun, 02 Jun 2019 10:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
money
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के संठी-मनिकापार मार्ग पर शनिवार को देर रात दुकान बंद करके घर लौट रहे दवा व्यापारी से असलहे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने 18 हजार नकद, दो मोबाइल व सोने का चेन छीन लिए। पीड़ित व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
क्षेत्र के मुंडेरा राय गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार बभनौली में दवा की दुकान संचालित करते है। उनका कहना है कि शनिवार की रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। जब मनिकापार गांव के करीब पहुंचे तो एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग पीछे से ओवरटेक करके रुकने का इशारा करते हुए अपनी बाइक उनके बाइक के आगे खड़ी कर दिए। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जब तब बाइक खड़ी करके कुछ समझ पाते तब तक एक बदमाश उनके पास पहुंचा और असलहा सटाकर चुपचाप खड़े रहने की धमकी दिया। दूसरा बदमाश जेब में हाथ डालकर 18 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल और गले से सोने की चेन निकाल लिया। उसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर लोहरैया की तरफ भाग निकले। पीड़ित द्वारा शोर मचाए जाने पर मनिकापार गांव के लोग पहुंचे तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। एसओ रणधीर मिश्र का कहना है कि मामला संदिग्ध दिख रहा है। मेडिकल स्टोर संचालक से कुछ लोगों से छह हजार रुपये के लेन देन का मामला प्रारंभिक जांच में सामने आया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।