{"_id":"5cec1c8cbdec22074c26375a","slug":"155897772511-khalilabad-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान की दुकान पर खड़े युवक का दिनदहाड़े अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पान की दुकान पर खड़े युवक का दिनदहाड़े अपहरण
Mon, 27 May 2019 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। सोमवार के दोपहर में धनघटा थाना क्षेत्र के लोहरैया चौराहे पर स्थित पान की दुकान पर खड़े एक युवक का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। हालांकि कुछ ही दूर आगे पुलिस की घेराबंदी के चलते कार सवार लोगों ने अपहृत युवक तथा अपने एक साथी को छोड़ दिया और कार लेकर भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। युवक गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के छठिहारी गांव के बताए जा रहे हैं। पकड़ा गया एक युवक भी इसी गांव का बताया जा रहा है।
लोहरैया प्रतिनिधि ने अनुसार चौराहे की एक पान की दुकान पर दोपहर करीब एक बजे एक युवक पान खाने पहुंचा। इसी दौरान धनघटा की तरफ से आई कार उसके पास रुकी। कार सवार एक युवक नीचे उतरा और पान की दुकान पर खड़े युवक को मारपीट कर कार की पिछली सीट पर खींच ले गया। पान की दुकान पर मौजूद लोगों ने जब विरोध किया तो कार सवार धमकी देते हुए सिकरीगंज (गोरखपुर) की तरफ भाग निकले। लोगों ने घटना की सूचना बसवारी गांव पुलिस चौकी पर दी तो पुलिस कर्मियों ने तुरंत रास्ते पर घेराबंदी कर गाड़ी रोक ली। वहां कार सवार एक युवक तथा अपहृत युवक नीचे उतरे इतने में कार चालक ने गाड़ी किनारे करने की बात कहते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी और भाग निकला। पुलिस कर्मियों ने दोनों युवकों को पुलिस चौकी ले जाकर पूछताछ शुरू की।
इस संबध में चौकी इंचार्ज बसवारी गांव हरेश तिवारी ने बताया कि जिस युवक का अपहरण किए जाने की बात कही जा रही है उसका नाम पवन है तथा उसके साथ पकड़े गए युवक का नाम जनार्दन यादव है। दोनों सिकरीगंज थाना क्षेत्र के छठिहारी गांव के निवासी हैं और कार में सवार लोग भी इन्हीं के परिचित थे। इन लोगों का आपस में रुपयों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल अभी मामले की छानबीन चल रही है।