फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   student dead, her friend injured

हादसे में स्कूटी सवार छात्रा की मौत, सहेली घायल

Sat, 11 Aug 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
student dead, her friend injured
पिकअप की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मैंसिर चौराहे पर शनिवार को पिकअप की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


जहां छात्रा की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के पीपीगंज कस्बे के रहने वाले कुंदन लाल वर्मा की 18 वर्षीय बेटी सुमन वर्मा बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिला लेने स्कूटी से अपनी सहेली गोरखपुर के मोहम्मदपुर निवासी रुख्साना खातून (16) पुत्री मेराज खान के साथ हरिहरपुर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस लौटते समय मैंसिर चौराहे के पास सामने से आ रहे पिकअप की चपेट में आ गई। दोनों छात्राएं स्कूटी समेत सड़क पर गिर गईं। मौके पर ही सुमन वर्मा की मौत हो गई जबकि रुख्साना खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

किसी ने इसकी सूचना तामेश्वरनाथ पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस से घायल रुख्साना को जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर दोनों छात्राओं के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा, पीपीगंज के चेयरमैन गंगा प्रसाद जायसवाल, गुड्डू वर्मा समेत अन्य लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।


चौकी इंचार्ज तामेश्वर नाथ श्रवण कुमार यादव ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed