{"_id":"596a14da4f1c1b534b8b47d5","slug":"121500124378-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने दो युवकों को पीटा, मचाया उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने दो युवकों को पीटा, मचाया उत्पात
Updated Sat, 15 Jul 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहर (संतकबीरनगर)। नगर पंचायत मगहर के काजीपुर चौराहे पर शुक्रवार की रात पांच मनबढ़ युवकों ने जम कर उत्पात मचाया। इसी दौरान मनबढ़ों ने एक शिक्षक संस्थान के संचालक के बेटे समेत दो युवकों की पिटाई करके सनसनी फैला दी। जब तक भीड़ जुटती और पकड़ने की कोशिश करती, मनबढ़ युवक भाग गए। चर्चा है कि पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनके पास से असलहे भी बरामद हुए है।
दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में मनबढ़ युवक शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब काजीपुर चौराहे पर पहुंचे। जहां नगर के निवासी एक व्यापारी के बेटे से मॉडल शॉप पर जबरियां खाने पीने के लिए पैसों की मांग किया। जिस पर व्यापारी के बेटे के इंकार करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में कस्बे के निकट संचालित एक शिक्षण संस्थान के संचालक के बेटे को मारने-पीटने के बाद जमकर उत्पात मचाया। मारपीट की घटना की जानकारी होने पर जब-तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक मनबढ़ युवक मौका देखकर फरार हो चुके थे। चौराहे पर मौजूद लोगों ने बताया कि मनबढ़ युवक बगल के गोरखपुर जनपद के निवासी हैं। जो इससे पहले कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके है। इस बात की जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज मगहर शशिभूषण पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कई जगह दबिश दी। सूत्रों की माने तो पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। जिनके पास से असलहे भी बरामद होने की चर्चा है। चौकी इंचार्ज शशिभूषण पांडेय ने कसबे के लोगों से अपील की है कि अगर कोई अराजक तत्व या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी तत्काल जानकारी उन्हें दें, ताकि समय से पहुंच कर कार्रवाई की जा सकें।