{"_id":"5ca23e18bdec2214216cd3a7","slug":"11554136600-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित मांस व चाकू के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित मांस व चाकू के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 01 Apr 2019 10:27 PM IST
राकेश पांडेय
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा। सोमवार को क्षेत्र के नेतारी नहर पुलिया के समीप बखिरा पुलिस ने बोरी में रखे प्रतिबंधित मांस के साथ तीन लोगों को पकड़ा। तलाशी में इनके पास से तीन चाकू भी बरामद हुए। मुकामी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वह सोमवार को एसआई सुबाष मौर्या, कांस्टेबल योगेंद्र यादव, रविंद्र पांडेय, हरिकेश बहादुर व विशाल साहनी के साथ गोइठहा चौराहै पर मौजूद थे। इसी दौरान नेतारी नहर पुलिया के निकट एक बोरी में प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। इसी दरम्यान आरोपियों का एक अन्य साथी भी बाइक से वहां पहुंच गया। तीनों एक साथ बाइक से जाने की फिराक में थे कि उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी में तराजू, बॉट व चाकू भी बरामद हुआ। पकड़े गए धोबहा निवासी मारुक पुत्र तौफीक व मोहम्मद शमशेर पुत्र फत्ते मुहम्मद व परखनिया निवासी अब्दुल खालिद पुत्र हदीश के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।