फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ACP Modinagar also removed; Siddharth Gautam takes charge

Ghaziabad News: एसीपी मोदीनगर भी हटाए गए, सिद्धार्थ गौतम को चार्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
ACP Modinagar also removed; Siddharth Gautam takes charge
मोदीनगर। भोजपुर थाने से चोरी के आरोपी के भागने के मामले में कार्रवाई का दायरा बढ़ गया है। एसएचओ गिरिराज किशोर सिंह को लाइन हाजिर किए जाने के बाद एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा को भी हटा दिया गया है। उन्हें एसीपी कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम को मोदीनगर का नया एसीपी बनाया गया है। निरीक्षक सतीश कुमार को भोजपुर थाने का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

भोजपुर पुलिस बुधवार दोपहर चोरी के मामले में पूछताछ के लिए आरोपी आरिफ को थाने लेकर आई थी। मौका पाकर आरिफ थाने से भाग गया था। आरोप है कि एसएचओ गिरिराज किशोर सिंह ने घटना की जानकारी शाम तक दबाए रखी। मामला मीडिया में आने के बाद डीसीपी ग्रामीण ने लापरवाही के आरोप में एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नर ने एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा को भी हटा दिया। उनकी जगह एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम को मोदीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्रवाई को थाने से बदमाश के फरार होने की घटना में पुलिस की लापरवाही के बाद उठाए गए अगले कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed