{"_id":"6a99c854c9a1bf2deb01fbb8","slug":"accused-of-secretly-contracting-three-marriages-preparations-underway-for-a-fifth-mau-news-c-295-1-mau1002-151391-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तीन शादियां छिपाकर करने का आरोप, पांचवीं की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तीन शादियां छिपाकर करने का आरोप, पांचवीं की तैयारी
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी निशा चौहान की शिकायत और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हलधरपुर पुलिस ने बुधवार की शाम पति समेत तीन लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी और उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की।
महिला ने पति पर पूर्व की तीन शादियों की जानकारी छिपाकर उससे शादी करने और अब ससुराल पक्ष पर उसकी पांचवीं शादी कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
प्राथमिकी के अनुसार, निशा की शादी 18 फरवरी 2022 को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के झझवापार ढाढ़ाचवर गांव निवासी रामआशीष चौहान से हुई थी। दंपती के तीन वर्षीय बेटे आर्यन और चार माह की बेटी हैं। निशा का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर श्रीराम चौहान और सास राधिका देवी उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करते रहे।
महिला का कहना है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति की पहले भी तीन शादियां हो चुकी थीं। आरोप है कि तीनों पत्नियां भी कथित उत्पीड़न से परेशान होकर उसे छोड़ चुकी हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष अब उसे प्रताड़ित कर उसकी पांचवीं शादी कराने की धमकी देता है।
विज्ञापन
निशा ने बताया कि 14 अप्रैल को दूसरी डिलीवरी से एक दिन पहले ससुराल वालों ने उसे कथित रूप से जबरन मायके भेज दिया।
प्रसव के अगले दिन पति उसे विदा कराने पहुंचा। उसके भाई ने उसकी तबीयत खराब होने की बात कहते हुए कुछ दिन बाद ले जाने को कहा तो आरोप है कि पति ने विवाद किया।