{"_id":"6a99c824bd668ca81a04c8bc","slug":"two-thefts-in-two-days-in-padyalag-villagers-concerned-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166918-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पडयालग में दो दिन में दो चोरियां, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पडयालग में दो दिन में दो चोरियां, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
विज्ञापन
कार से दो लाख की फाइबर मशीन उड़ाई, दिनदहाड़े घर के आंगन से बिजली की मोटर भी ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के पडयालग कस्बे और गांव में दो दिन में चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं। बुधवार रात पडयालग कस्बे में कार में रखी करीब दो लाख रुपये कीमत की फाइबर ऑप्टिकल स्प्लाइसर मशीन चोरी हो गई। इसके अगले दिन वीरवार को पडयालग गांव में घर के आंगन में रखी बिजली की मोटर चोरी कर ली गई। लगातार हुई घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। पडयालग निवासी शुभम कुमार इंटरनेट और केबल का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इंटरनेट और केबल की तारों को जोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाली स्प्लाइसर मशीन कार में रखी थी। बुधवार रात अज्ञात चोर कार से मशीन चोरी कर ले गए। उन्होंने मशीन की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई। मशीन चोरी होने से उनके काम पर भी असर पड़ा है। उन्होंने पुलिस से मशीन बरामद करने और आरोपियों का पता लगाने की मांग की है।
दूसरी घटना पडयालग गांव में अनिता देवी के घर हुई। अनिता देवी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह वह आंगनबाड़ी केंद्र चली गई थीं। दोपहर बाद घर लौटने पर आंगन में रखी बिजली की मोटर गायब मिली। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर मोटर बरामद करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। उन्होंने पुलिस से दोनों मामलों की गंभीरता से जांच करने, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।