{"_id":"6983a5783ba71294d809aaed","slug":"create-awareness-about-superstition-through-scientific-facts-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145474-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वैज्ञानिक तथ्यों से अंधविश्वास के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वैज्ञानिक तथ्यों से अंधविश्वास के प्रति किया जागरूक
Thu, 05 Feb 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल बाघनगर में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद लोग-स्रोत आयोजक
संतकबीरनगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से संचालित जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को राजकीय हाईस्कूल बाघनगर में किया गया। प्रयागराज के प्रमोद मिश्र ने अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक तथ्यों का प्रयोग एवं प्रदर्शन किया।
शुभारंभ डीआईओएस हरिशचंद नाथ, आशा यादव व निशा यादव ने दीप जलाकर किया। इसमें बाघनगर क्षेत्र के ग्यारह विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। राजकीय हाईस्कूल बाघनगर से ललिता, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बाघनगर से आंचल, अफीफा एवं सविता, अपूर्वा इंटर कॉलेज से अनन्या पाठक, जूही एवं प्रीति मद्धेशिया ने अपने तर्कों से अंधविश्वास को दूर करने का प्रयास किया। इसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया।
प्रमोद मिश्र ने तार्किक ढंग और वैज्ञानिक तथ्यों के जरिये छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को अंधविश्वास के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर जीभ पर कपूर जलाना, अग्निस्नान करना, नारियल से भूत भगाना, चावल से नजर उतारना, मनचाही मिठाई तथा मनचाही सुगंध का अनुभव कराना आदि का प्रदर्शन किया गया। जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक डॉ. नीतू यादव ने आभार ज्ञापन किया। संचालन रूपेश पांडेय एवं अंबरीश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रदीप मिश्र, सचिन यादव, रणजीत चौरसिया, डी एन यादव, अब्दुल रहीम, जलालउद्दीन, बीडी चौहान, सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।