फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Country is in Modi's hands, state is safe in Yogi's hands: Swatantra Dev

मोदी के हाथ में देश, योगी के हाथ प्रदेश सुरक्षित : स्वतंत्र देव

Mon, 13 May 2024 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Country is in Modi's hands, state is safe in Yogi's hands: Swatantra Dev
- मेंहदावल के नायट टोला में भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन को किया संबोधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में उत्तर प्रदेश सुरक्षित है। कांग्रेस, बसपा, सपा को यदि एक दिन का मौका मिले तो यह देश तथा प्रदेश की जमीन तक बेच डालेंगे। वे मेंहदावल नगर पंचायत के नायक टोला में स्थित एक निजी बाग में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2014 के पहले देश तथा उत्तर प्रदेश की हालत काफी खराब थी। बहू बेटियां सुरक्षित नहीं थी। किसान मजदूर व्यापारी सभी परेशान थे। प्रदेश में विद्युत आपूर्ति रामपुर और इटावा को मिलती थी। लेकिन जब से देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में गया तब से नया भारत नया इतिहास लिख रहा है। विकास देश का मॉडल बन रहा है। उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो गया है। आज बहू बेटियां सुरक्षित हैं। सभी जिलों में 18 घंटा से लेकर 23 घंटे तक विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उत्तर प्रदेश के हर जिले हर गांव को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति मिल रही है। किसान खुशहाल है किसान के खाते में सीधे किसान सम्मान निधि भेजा जा रहा है। भ्रष्ट्राचार मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है। इंडिया गठबंधन देश के विकास के लिए नहीं देश के विनाश के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत तथा योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, जिला प्रभारी उमेश सिंह गौतम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सर्वेश तिवारी, विधायक अनिल त्रिपाठी, विधायक अंकुर राज तिवारी, गणेश चौहान, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, जिला मंत्री अरुण सिंह, जिला महामंत्री विनोद पांडेय, मंडल महामंत्री में आशीष सिंह, मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed