{"_id":"9b181c14bcc59055b9a5d5ad3cb1ef2c","slug":"counterfeiter-caught-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाज को पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी एसओ ब्रह्मानंद गौड़ ने बताया बरेली जिले के निवासी अश्वनी कुमार केले के व्यवसायी हैं। उनका एटीएम कार्ड लेकर एजेंट बुधवार को बैंक आफ बड़ौदा की शाखा मेंहदावल के एटीएम पर गया था। पैसा निकाल कर उसे केले की खरीदारी करनी थी।
उसी दौरान मदद करने के नाम पर एक युवक ने एजेंट से एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से दस हजार रुपये निकाल लिया।
परेशान होकर एजेंट ने कार्ड को बारीकी से देखा, तो कार्ड किसी किरन देवी के नाम जारी किया गया था। उसने इसकी सूचना अपने मालिक को दी।
शनिवार को वह जालसाज फिर उसी एटीएम पर पहुंच गया। सूचना पर घेरेबंदी करके तुलसीपुर के पास से उस जालसाज को पकड़ लिया।
आगे बताया कि पूछताछ में पकड़े गए जालसाज युवक ने अपना नाम प्रदीप कुमार निवासी प्रजापतिपुर थाना धनघटा बताया।
उसके पास से तीन एटीएम कार्ड और दस हजार रुपये बरामद हुआ। बरामद पैसा ही उसने एडीएम कार्ड बदल कर निकाला था। इस मामले में प्रदीप कुमार के खिलाफ जालसाजी केस दर्ज करते जेल भेज दिया गया।
एटीएम कार्ड का नंबर पूछ निकाल लिए 17 हजार रुपये
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के घौरहरा निवासी मनीषा यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 12 जनवरी को उनके मोबाइल पर फोन आया।
फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और एटीएम कार्ड का नंबर मांगा। साथ ही चेताया कि यदि नंबर नहीं दिया तो अपना जमा धन लेप्स हो जाएगा। पीड़ित ने बताया कि मेरे द्वारा एटीएम के पीछे का नंबर फोन करने वाले को बताया गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 17 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़िता ने खुद को आशा कार्यकर्ता बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।