फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Councilor accused of issuing threats after seeking information via RTI.

Sant Kabir Nagar News: आरटीआई से सूचना मांगने पर सभासद को धमकी देने का आरोप

Tue, 22 Sep 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Councilor accused of issuing threats after seeking information via RTI.
मगहर। नगर पंचायत मगहर के वार्ड नंबर तीन शेरपुर रेहरवा के सभासद अमीरुद्दीन कादिरी ने चेयरमैन अनवरी बेगम, उनके पति नूरुज्जमा अंसारी और कर्मचारियों पर जानमाल की धमकी देने तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सभासद ने जिलाधिकारी आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना को पत्र देकर मामले में कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

डीएम और एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में सभासद अमीरुद्दीन कादिरी ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के वर्तमान कार्यकाल में कराए गए जनहित के विकास कार्यों की जानकारी के लिए उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी थी। इसके साथ ही लोकायुक्त उत्तर प्रदेश में भी परिवाद दाखिल किया है।
विज्ञापन

सभासद का आरोप है कि सूचना मांगने और लोकायुक्त में परिवाद दाखिल करने से नाराज होकर चेयरमैन, उनके पति और कर्मचारियों की ओर से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने मनगढ़ंत कहानी रचकर फर्जी आपराधिक मुकदमों में फंसाने और जानमाल की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद ने पत्र में कहा है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत का संज्ञान लेकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

इस संबंध में चेयरमैन पति नूरुज्जमा अंसारी ने बताया कि दो-तीन महीने से सभासद से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। सूचना मांगना उनका अधिकार है और मांगी गई सूचनाएं दी जा रही हैं। डीएम और एसपी को पत्र देने के मामले में भी जवाब दिया जाएगा। उनकी तरफ से सभासद को किसी भी तरह की धमकी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed