{"_id":"65de40a4cb54e4649a088144","slug":"construction-of-crematorium-could-not-be-completed-even-after-three-years-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110443-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो सका शवदाह गृह का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो सका शवदाह गृह का निर्माण
Wed, 28 Feb 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड के करमैनी गांव में निर्माणाधीन शवदाह गृह का निर्माण कार्य तीन वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। कार्यदायी संस्था आधा-अधूरा कार्य कराकर गायब है। जिम्मेदार इसकी सुधि नहीं ले रहे हैं। इस कारण लोगों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
वर्ष 2020-21 में मेंहदावल विकास खंड के करमैनी गांव में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से शवदाह गृह के निर्माण की मंजूरी मिली थी। निर्माण कार्य तेजी से शुरू हुआ। लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। अभी भी कार्य बाकी है। ग्रामीण अवनीश, रमेश, भोलू, कर्मवीर, उपेंद्र आदि ने कहा कि आधा अधूरा कार्य हुआ है। इस पर ग्रामीण कपड़े सुखाते हैं। निर्माण कार्य कार्य पूरा नहीं होने से जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल है। लोगों ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी मेंहदावल सुरेश कुमार मौर्य ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे।