{"_id":"6aaedd09fadd8199740f2068","slug":"five-players-from-the-district-selected-for-the-state-level-following-the-divisional-taekwondo-competition-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157575-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मंडलीय ताइक्वांडो में जिले के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मंडलीय ताइक्वांडो में जिले के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित मंडलीय ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के पांच छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालयों में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय भैंसमथान की नुरजवी खातून और कनिज फातिमा, कंपोजिट विद्यालय मेंहदावल के वालवीर और सुरैया तथा पीएम श्री विद्यालय महुआरी के एक छात्र का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
खिलाड़ियों के चयन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत और लगन से जिले का नाम मंडल व प्रदेश स्तर पर रोशन होगा।
विज्ञापन
विद्यालय के शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों ने भी चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कोच कन्हैयालाल जौनपुरिया, प्रधानाध्यापक केसरी लाल और मनोज कुमार अनिल ने बच्चों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिला व्यायाम शिक्षक रमेश कुमार ने भी चयनित खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें नियमित अभ्यास के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बीईओ आशीष कुमार सिंह, जफीर अली करखी, मो आजम, शोएब अख्तर, अब्दुर्रहीम, मनोज कुमार अनिल, राम निवास, फूलचंद आदि ने बधाई दी है।