{"_id":"6aaedd72a791ec4b350a1ef9","slug":"the-anganwadi-centers-room-is-filled-with-junk-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-157588-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे में भरा है कबाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे में भरा है कबाड़ा
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे में पसरी गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। सांथा विकास खंड क्षेत्र के सेवहा चौबे गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार केंद्र पर नियमित रूप से कोई नहीं रहता और अधिकांश समय ताला लगा रहता है।
वहीं केंद्र के एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ है, जिसमें बड़ी मात्रा में कबाड़ और अनुपयोगी सामान रखा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और अन्य गतिविधियों के लिए संचालित किया जाता है लेकिन यहां केंद्र की स्थिति इसके उद्देश्य से अलग नजर आ रही है। कमरे में कबाड़ भरा होने के कारण बच्चों के बैठने और गतिविधियां संचालित करने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचा है।
ग्रामीणों ने मामले की जांच कर केंद्र की साफ-सफाई कराने, कमरे से कबाड़ हटाने और केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
इस संबंध में बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर मधु चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
जल्द ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खंड विकास अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।म