फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police contacted children in schools and provided information about the schemes.

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने स्कूलों में बच्चों से किया संपर्क, योजनाओं की दी जानकारी

Sat, 19 Sep 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police contacted children in schools and provided information about the schemes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों एवं मोहल्लों में भ्रमण कर स्कूली बच्चों से मुलाकात की गई। इस दौरान टीम ने उनके स्कूलों में पहुंचकर कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा स्कूली बच्चों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी, साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। एसओ दुर्गेश पांडेय ने कहा कि पुलिसिंग केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता को मजबूत करना है, जिससे एक सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण हो सके। ो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed