फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालयों पर दिया धरना

Wed, 09 Jun 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
congress
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालयों पर दिया धरना
विज्ञापन

शराब माफिया को दंडित करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में जहरीली शराब से हो रही मौत पर नाराजगी जताई। विरोध स्वरूप जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना देकर शराब माफिया को दंडित करने की मांग की।

खलीलाबाद ब्लॉक पर भुनेश्वर भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। वहीं पौली ब्लॉक पर अयाज उल हक, नाथनगर ब्लॉक पर चंद्र मणि त्रिपाठी व सुग्रीव पासवान के नेतृत्व, हैंसर ब्लॉक पर संजय पाठक, मेहदावल ब्लॉक पर संजय तिवारी, बेलहर ब्लॉक पर खालिद, सांथा ब्लॉक पर निसार अहमद, सेमरियावां ब्लॉक पर मोहम्मद नजीर और बघौली ब्लॉक पर श्रवण श्रीवास्तव के नेतृत्व में धरने दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी शराब माफिया के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदेश सरकार पर शराब माफिया को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। मांग की कि शराब से हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। धरने में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनू सिंह, महेंद्र कन्नौजिया, सुनील कुमार पांडेय, राजीव गोंड, नमन सिंह, चंद्र प्रकाश पांडेय, मदन दास, संजय चौरसिया, नसीर अहमद, वेद पाल सिंह, अजय सिंह, शिव सहाय शर्मा, चमन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed