{"_id":"656b76dafd98bcf3d103616c","slug":"computer-training-for-obc-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-6298-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ओ लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ओ लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण होगा
Sat, 02 Dec 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों को ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिए जाने की योजना है। इसके लिए आवेदक की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट तथा अभिभावकों की वार्षिक आय सीमा एक लाख तक होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने बताया कि अभ्यर्थी का बेरोजगार होना तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेना भी आवश्यक है। इसके लिए पांच दिसंबर से 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा 12 के प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर निदेशालय द्वारा किया जाएगा। ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष एवं सीसीसी की प्रशिक्षण अवधि तीन माह की होगी। प्रशिक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति कार्यालय में 17 दिसंबर सायं पांच बजे तक जमा कर सकते हैं।