फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Complaints of encroachment, pleas for land measurement... a long list of grievances.

Sant Kabir Nagar News: कब्जे की शिकायत, पैमाइश की गुहार...शिकायतों की लंबी कतार

Sat, 25 Jul 2026 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Complaints of encroachment, pleas for land measurement... a long list of grievances.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पर्व-त्योहारों के मद्देनजर शनिवार को जिले में प्रशासन और पुलिस सक्रिय नजर आई। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पहले कोतवाली खलीलाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
इस दौरान कब्जा हटवाने और जमीन की पैमाइश कराने वालों ने अधिकारियों के सामने समस्याएं रखीं और उनके समाधान की गुहार लगाई। जिले के सभी थानों में कुल 97 मामले आए, जिसमें 40 का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने निस्तारण के निर्देश दिए। कोतवाली खलीलाबाद में डीएम और एसपी ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का मौके पर जाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों का निस्तारण आपसी समन्वय से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर पहले से निस्तारित मामलों का फीडबैक भी लिया।

इसके बाद तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की। उन्होंने सभी से आगामी पर्वों को भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पाण्डेय, जयप्रकाश दूबे व अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed