फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cold wave will shiver for three more days

Sant Kabir Nagar News: तीन दिन और कंपकंपाएगी शीतलहर

Mon, 29 Jan 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Cold wave will shiver for three more days
-दिनभर छाए रहे बादल, गलन ने बढ़ाई दुश्वारियां, जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

- मौसम के 3 दिन इसी तरह बने रहने के आसार, बारिश की भी संभावना
- घने कोहरे से सुबह में दो मीटर तक दिखाई नहीं दे रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शीतलहर का सितम जारी है। रविवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। शीतलहर और घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड से लोग परेशान रहे। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जो लोग सुबह घरों से बाहर निकले वह ठंड से कांपते नजर आए। कोहरे से जहां सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई, वहीं ट्रेने भी लेट लतीफी का शिकार हुई। रविवार काे छुट्टी का दिन होने के चलते लोग घरों में कैद रहे और अलाव का सहारा लेते रहे।

नौ डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
रविवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह घना कोहरा और गलन के कारण लोग परेशान रहे। सुबह के समय करीब दो मीटर तक दिखाई नहीं दे रहा था। एचआरपीजी कॉलेज की भूगोल विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नेहा सिंह ने कहा कि अभी मौसम तीन दिनों तक ऐसा ही रहने का अनुमान है। बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक
सुबह घने कोहरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आगे दाे मीटर तक की दूरी दिखाई नहीं पड़ रही था। हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार काफी कम रही। बड़े वाहनों के पीछे किसी तरह से लोगों ने यात्रा पूरी की। साथ ही सुबह 11 बजे तक सड़कों पर काफी कम लोग दिखे, दुकानें भी काफी देर से खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर से चली कई ट्रेनें, परेशान रहे यात्री
कोहरे का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चली। बरौनी-ब्रांदा अवध एक्सप्रेस अप पांच घंटे देरी से चली तो कुशीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। बठिंडा-गोरखपुर गोरखधाम डाउन एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से चली। इससे यात्री परेशान रहे।

यात्रियों ने बताई दुश्वारियां
खलीलाबाद बाईपास पर बस का इंतजार करते मिले सुनील कुमार, मनोज आदि ने कहा कि कोहरे के कारण बसें काफी देरी से आ रही हैं। यहां पर खुले आसमान तले ठंड के बीच इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं ट्रेन के सफर के लिए खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे दुष्यंत कुमार, श्रवण आदि ने कहा कि कई-कई घंटे लेट ट्रेनें आ रही हैं।


अलाव के सहारे रहे लोग
ठंड और गलन के कारण लोग कांपते नजर आए। जो लोग घरों से निकले वह जहां अलाव जलता दिखा वहीं ठहर गए। इधर पालिका प्रशासन ने दावा किया है कि शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके। पालिका के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि लोगों को ठंड से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed