{"_id":"5d65673d8ebc3e014c4b4030","slug":"claims-of-running-rew-liquor-business-police-khalilabad-news-gkp319208172","type":"story","status":"publish","title_hn":"चल रहा कच्ची शराब का धंधा, पुलिस कर रही दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चल रहा कच्ची शराब का धंधा, पुलिस कर रही दावे
विज्ञापन
खाकी के जुबानी दावे कच्ची शराब के धंधे को दे रही शह
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के कई गांवों में कच्ची शराब का गोरखधंधा फलफूल रहा है। फिर भी जिम्मेदारों की आंख नहंी खुल रही है। जबकि इससे कई जान जा चुकी है। सरकार को भी रोज लाखों का चूना लग रहा है। क्षेत्र के गुरहवा, गिठनी, काली जगदीशपुर, शनिचरा, मोलनापुर, भिनखिनी खुर्द, मझौवा एकडंगा, नीबा होरिल सहित कई स्थानों पर कच्ची शराब बनाई जा रही है। आलम यह रहता है कि नशेड़ियों का दिन भर ठिकानों पर जमघट लगा रहता है। लेकिन पुलिस कहती है कि उसे पता नहीं चलता है। अफसरों का दबाव पड़ने पर स्थानीय पुलिस कभी कभार कुछ भट्ठियां तोड़कर अपनी पीठ थपथपा लेती है।
इस संबंध में एसओ महुली प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कच्ची शराब के गोरखधंधे को बंद कराने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस पर काफी हद तक अंकुश लगाया भी गया है। किसी भी हालत में इसे बंद कराया जाएगा।
कच्ची शराब साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के क्रम में मंगलवार को बखिरा पुलिस ने तीन लोगों को 50 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एसओ बखिरा अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि भावपुर भड़ारी गांव निवासी पवन, रविंद्र और पिंटू को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।