{"_id":"6648fad3bca3cff21b068794","slug":"chinese-citizen-interrogated-for-the-second-day-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1033-117726-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चीनी नागरिक से दूसरे दिन भी हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चीनी नागरिक से दूसरे दिन भी हुई पूछताछ
Sun, 19 May 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 19 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के लीलाडिहवा बॉर्डर से नौ मई को पकड़े गए चीनी नागरिक से शनिवार दूसरे दिन भी एनआईए, एटीएस और आईबी की टीम ने अलग-अलग पूछताछ की। हालांकि क्या बात हुई और पूछताछ में क्या निकलकर सामने आया। इसके बाद जिम्मेदार कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं। चीनी जासूस होने की सुबूत हाथ लगने के बाद उससे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी एक दिन और पूछताछ होगी।
मोहाना थाना क्षेत्र के लीलाडिहवा बार्डर से नौ मई को चीनी नागरिक यूफेनाघों को पकड़ा था। उसके पास कोई वैध कागजात और वीजा नहीं मिला था। विदेशी अधिनियम के तहत केस दज करके जेल भेजा था। विभिन्न टीमों की जांच में उसके जासूस होने के साथ मिले थे। अन्य जानकारी मिल सके इसके लिए मोहाना पुलिस ने न्यायालय में रिमांड की अर्जी दी थी। न्यायालय की ओर से तीन दिन का रिमांड स्वीकार किया था। न्यायिक अभिरक्षा में पूछताछ हो रही है। पहले दिन यानी शुक्रवार को एनआईए, एसटीएस और आईबी के लोगों ने बारी- बारी करके पूछताछ की, लेकिन कोई निष्कर्ष इसलिए नहीं निकला कि दोभाषिया समय से नहीं पहुंचा था। तय रिमांड के आधार पर शनिवार को भी तीनों टीमों ने पूछताछ की। दोभाषिया के जरिए टीम को जानकारी जरूर मिली होगी। लेकिन उसे गोपनीय रखा जा रहा है। शनिवार को हुई पूछताछ में अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।