फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chhath festival: Market busy...women busy in shopping

छठ महापर्व : बाजार में रौनक...खरीदारी में जुटीं महिलाएं

Tue, 05 Nov 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 05 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival: Market busy...women busy in shopping
संतकबीरनगर। नहाय-खाय के साथ मंगलवार को छठ पर्व शुरू हो गया है। बुधवार को खरना है। इसके बाद बृहस्पतिवार को अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाएं अर्घ्य देंगी। पर्व में लगने वाले सामान की खरीदारी महिलाओं ने शुरू कर दी है। बाजार में तरह-तरह के फल और पूजा-पाठ के सामान बिकने शुरू हो गए हैं। पोखरे और तालाबों के पास वेेदी बनाने का काम पूरा हो चुका है। महिलाओं ने बेदी बनाकर अपना स्थान निर्धारित कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के समय माता मंदिर स्थित पक्का पोखरा, शुगर मिल, गोला बाजार, विधियानी आदि जगहों के पोखरे की सफाई हो चुकी है। मंगलवार को नहाय-खाय के साथ पर्व शुरू हुआ है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को शहर में महिलाएं पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी रहीं। इस दौरान शहर के मुखलिसपुर तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, आजाद चौक, मुस्तफा मार्केट सहित विभिन्न जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि प्रशासन ने शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई थी। इसके बाद भी जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा सामग्री की सजी दुकानें : छठ पर्व को लेकर शहर में पूजा सामग्री की दुकानें सजी रहीं। यहां गन्ना, डलियां, बड़ा नींबू, शरीफा, नारियल, सूप, खरबूज, संतरा, पपीता, चीकू आदि की खरीदारी महिलाओं ने की। स्थिति यह रही कि व्रती महिलाएं अपनी क्षमता के अनुसार अधिक से अधिक फल आदि की खरीदारी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed