फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chauki incharge saved girl life

चौकी इंचार्ज की दिलेरी से बची किशोरी की जान

Mon, 11 Oct 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
chauki incharge saved girl life
कठीनईया नदी में कूदी युवती को बचाने वाले चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह यादव और युवती जो नदी में कूद? - फोटो : KHALILABAD
चौकी इंचार्ज की दिलेरी से बची किशोरी की जान
विज्ञापन

आत्महत्या की नीयत से राजघाट पुल से कठिनइया नदी में कूदी थी
मार्निंग वाक के दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर/संतकबीरनगर। पारिवारिक कलह की वजह से आत्महत्या करने के लिए एक किशोरी सोमवार की सुबह राजघाट पुल से कठिनइया नदी में कूद गई। मॉर्निंग वाक पर निकले चौकी इंचार्ज हरिहरपुर मौके पर पहुंच गए और किशोरी की जान बचाने के लिए नदी में कूद गए। चौकी इंचार्ज ने दिलेरी दिखाते हुए किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाला।

नगर पंचायत हरिहरपुर की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी तीन बहनें हैं। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुुुकी है। रविवार की शाम को परिवार के लोग कढ़ाही चढ़ाने के लिए सोमवार को खलीलाबाद समय माता मंदिर जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर परिजनों ने किशोरी को डांट दिया था। उसी से नाराज होकर किशोरी सोमवार की सुबह अकेले घर से निकली और राजघाट पुल पर पहुंच गई। किशोरी ने इधर-इधर देखने के बाद पुल से ही नदी में आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी। उसी दौरान थाने के ड्राइवर गुजर रहे थे, जो घटना को देखे। करीब 800 मीटर की दूर पर हरिहरपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव मॉर्निंग वाक पर निकले हुए थे। ड्राइवर ने जैसे ही घटना की सूचना चौकी इंचार्ज को दी, चौकी इंचार्ज राजघाट पुल की ओर चल दिए। इधर, नदी में किशोरी हाथ-पैर फेंक कर अपना बचाव करने की कोशिश कर रही थी। बिना देरी किए चौकी इंचार्ज नदी में छलांग लगा दी और किशोरी को सुरक्षित बचा कर बाहर निकाले। तब तक लोगों की भीड़ जुट गई। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव ने बताया कि किशोरी पारिवारिक कलह में आत्महत्या करने की नीयत से कठिनइया नदी में कूदी थी। उसे सुरक्षित बचा कर परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों ने चौकी इंचार्ज की प्रशंसा की। डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि लोगों की सुरक्षा का दायित्व पुलिस का है। चौकी इंचार्ज ने साहस और जोखिम भरा कार्य करके किशोरी की जान बचाई है। एसपी ने कहा कि चौकी इंचार्ज की बहादुरी के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed