{"_id":"67bcb0b4f4a6aad76e0e6dc4","slug":"cattle-catcher-vehicle-parked-in-the-block-premises-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129044-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ब्लाॅक परिसर में खड़ा किया कैटल कैचर वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ब्लाॅक परिसर में खड़ा किया कैटल कैचर वाहन
Mon, 24 Feb 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
ब्लाॅक परिसर में खड़ा कैटल कैचर वाहन
सेमरियावां। निराश्रित पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाने के लिए खरीदा गया कैटल कैचर वाहन सीएचसी सेमरियावां से ब्लाॅक परिसर में लाकर खड़ा किया गया। अब वाहन से पशुओं को पकड़ने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन यह कार्य कब शुरू होगा इसका क्षेत्रवासियों को इंतजार है।
बात दें कि अमर उजाला ने 20 फरवरी के अंक में सीएचसी में धूल फांक रहा है कैटल कैचर वाहन शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर को जिम्मेदार अधिकारियों ने संज्ञान लिया और सोमवार को बीडीओ ने सीएचसी में छह माह से खड़े कैटल कैचर वाहन को ब्लाॅक में परिसर में लाकर खड़ा करवाया। वाहन की धुलाई कर साफ-सफाई की गई है। सेमरियावां में निराश्रित छुट्टा पशुओं को गोशाला में संरक्षित करने के लिए जिला पंचायत विभाग ने अपने पास से कैटल कैचर वाहन पशु विभाग को उपलब्ध कराया गया।
वाहन छह माह से सीएचसी सेमरियावां में परिसर में खड़ा कर दिया गया है। अब खबर प्रकाशित होने के बाद इसकी सुधि ली गई, हालांकि इसे उपयोग में कब लाया जाएगा इसका इंतजार है।