फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case registered against 22, police busy searching for two spa operators

Sant Kabir Nagar News: 22 पर केस दर्ज, दो स्पा संचालकाें की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 26 Oct 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 26 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 22, police busy searching for two spa operators
- एक दिन पूर्व मजिस्ट्रेट की निगरानी में दो स्पा सेंटरों पर पड़ा था छापा
विज्ञापन

- दस युवतियों व तीन मैनेजरों समेत 17 आरोपी किए गए थे गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में शुक्रवार देर शाम मजिस्ट्रेट की निगरानी में दो स्पा सेंटरों पर छापे के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामदगी के मामले में देर रात कोतवाल सतीश कुमार सिंह की तहरीर पर 22 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मौके से पकड़ी गईं दस युवतियों और दोनों स्पा के तीन मैनेजरों समेत 17 को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस स्पा संचालकों की तलाश में जुट गई है।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि नेदुला स्थित रोमानिया मसाज सेंटर से दो मैनेजर, सात युवतियाें और चार युवकों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मड़या स्थित हैवेन बाडी मसाज सेंटर से पुलिस ने एक मैनेजर व तीन युवतियों को हिरासत में लिया था। नेदुला रोमानिया मसाज सेंटर के मामले में पुलिस ने संचालक परशुराम गौंड निवासी रामजानकी नगर थाना शाहपुर, दीनदयाल गौंड निवासी खजनी, कृष्णा गौंड निवासी दारो एवं दिव्य प्रकाश निवासी पावर हाउस आफिसर कालोनी थाना कैंट जनपद गोरखपुर समेत 17 और मड़या स्थित हैवेन बाडी मसाज सेंटर के मामले में पुलिस ने संचालक मोहन नायक निवासी घोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों स्थानों से 17 आरोपियों को गिरफ्तार करके समस्त कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


शहर के दो स्पा सेंटरों से 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 10 युवतियां और सात युवक शामिल हैं। 22 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पांच की तलाश की जा रही है। -सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed