{"_id":"66d35980bd5c14515c07f6db","slug":"case-of-threat-to-life-and-property-against-british-maulanas-son-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-120060-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ब्रिटिश मौलाना के बेटे पर जानमाल की धमकी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ब्रिटिश मौलाना के बेटे पर जानमाल की धमकी का केस
Sat, 31 Aug 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
- जेल से छूटकर आने के बाद पीड़ित को धमकाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के देवरियालाल गांव निवासी दोहरी नागरिकता वाले ब्रिटिश मौलाना शमशुल होदा खान के बेटे पर पुलिस ने जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पीड़ित ने मौलाना के बेटे पर जेल से छूटकर आने के बाद धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि ब्रिटेन की नागरिकता लेने के बाद मौलाना शमशुल होदा खान ने गलत तरीके से शहर के मोतीनगर मोहल्ला में बेशकीमती जमीन खरीदा था। जिस पर करोड़ों रुपये की लागत से मदरसा भी खड़ा किया। मामला डीएम कोर्ट में पहुंचने के बाद दोहरी नागरिकता लेने के बाद खलीलाबाद में खरीदी गई जमीन को सरकारी घोषित करने का आदेश हुआ। डीएम के निर्देश के बाद तहसील प्रशासन ने मौलाना की प्रॉपर्टी को कब्जे में ले लिया। साथ ही कोतवाली में मौलाना के बेटे समेत अन्य पर केस दर्ज हुआ। पुलिस ने मौलाना के बेटे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। कोर्ट से जमानत मिलने पर वह जेल से छूटकर बाहर आया है।
वहीं कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में सहसरांव माफी गांव निवासी नुरूल हक ने बताया कि 30 अगस्त को वह दवा लेने के लिए शहर के एनडी पांडेय गली में जा रहे थे। रास्ते में तौसीफ रजा पुत्र शमशुह हुदा खान ने उन्हें रोक कर कहा जानमाल की धमकी दी। नुरूल हक के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ ही पूरे परिवार का हत्या कराने की धमकी दी और वहां से चला गया। घटना को देखकर वहां मौजूद तमाम लोगों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी तौसीफ रजा के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।