{"_id":"60bfa3008ebc3e375a11429d","slug":"case-khalilabad-news-gkp3973790198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बाइक सवारों पर चोरी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात बाइक सवारों पर चोरी का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पौली में वृद्ध की जेब से 40 हजार निकालकर ले जाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सोमवार दोपहर बाइक सवार बाप-बेटे को रोककर वृद्ध की जेब से 40 हजार रुपये निकालकर ले जाने के मामले में पुुलिस ने दो बाइक सवारों पर चोरी का केस दर्ज किया है। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस चोरो तक नहीं पहुंच पाई है।
भोतहा गांव निवासी रामफेर अपने बेटे नरेंद्र प्रताप के साथ बाइक पर सवार होकर सेंट्रल बैंक की शाखा पौली से 40 हजार रुपये निकासी करके घर लौट रहे थे। अभी वे चौकी के पास पहुंचे थे कि तभी बाइक सवार आए और उनकी बाइक रुकवा ली। एक बाइक पर सवार दो लोग रामफेर के जेब से रकम निकाल कर रामपुर बारह कोनी की तरफ भाग निकले। रकम लिए जाने के बाद बाप-बेटा अवाक हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस रुपये लेकर भागने वालों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि इस मामले में अज्ञात बाइक सवार दो लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।