फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed against five including husband for killing mother-daughter

मां-बेटी की हत्या के आरोप में पति समेत पांच पर केस दर्ज

Tue, 08 Nov 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five including husband for killing mother-daughter
मां-बेटी की हत्या के आरोप में पति समेत पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने मां-बेटी की हत्या के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

गोरखपुर जिले के कैम्यिरगंज क्षेत्र के मूसाबार की रहने वाली लालमती देवी पत्नी राम प्रसाद पांडेय का आरोप है कि उसकी बड़ी बेटी वंदना राय की शादी कोतवाली क्षेत्र के बाहिलपार निवासी राम निवास पुत्र जगदीश राय के साथ हुई थी। जिसकी एकलौती बेटी सौम्या राय थी, जो बीएससी की छात्रा थी। उसके पास कोई लड़का नहीं है, सिर्फ दो बेटियां थीं। उसकी सेवा छोटी बेटी करती है। पति राम प्रसाद पांडेय ने बड़ी बेटी वंदना को जीविकोपार्जन के लिए करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति दी थी। पिता के जरिए मिली संपत्ति को ससुराली अपने नाम लिखवाने को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। जिसकी सूचना बेटी ने पूर्व में कई बार दी थी। 22 फरवरी 2020 को उसकी बेटी ने पिता की संपत्ति की ससुरालियों के नाम रजिस्ट्री करने से मना कर दी। आरोप है कि उसी रंजिश की वजह से लोग उसकी बेटी वंदना और नातिन सौम्या को बिना अन्न, जल के कमरे में कैद कर दिए। उसके बाद भी बेटी ने जमीन देने से मना कर दिया। आरोप है कि लोग वंदना और नातिन सौम्या का गला दबाकर मार डाले। घटना को हत्या से भटकाने के लिए बेटी और नातिन के शव को कुंडे से लटका दिए। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि इस मामले में पति राम निवास, जगदीश, शांति देवी, कंचन और उपेंद्र उर्फ राजू के खिलाफ बंधक बनाने और हत्या करने के आरोप में केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed