फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case file against nine people

कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों पर छेड़खानी का केस दर्ज

Fri, 13 May 2022 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
case file against nine people
कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों पर छेड़खानी का केस दर्ज
विज्ञापन

धनघटा। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने शुक्रवार को एक गांव के नौ लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि 26 अप्रैल को उसके घर पर मुंडन कार्यक्रम था। डीजे की धुन पर घर की महिलाएं नृत्य कर रही थीं। उसी दौरान गांव के एक युवक के साथ नौ लोग शराब के नशे में पहुंच गए। महिलाओं के बीच में घुसकर नाचने लगे। एक युवती के साथ छेड़छाड़ भी की। एतराज करने पर घर में घुसकर उसे तथा परिवार के अन्य सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ केडी सिंह ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed