{"_id":"63333a2bed26636f9b13c55e","slug":"case-file-against-four-people-khalilabad-news-gkp452012968","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूटरचित दस्तावेज के सहारे बहन के हिस्से की जमीन बेच दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूटरचित दस्तावेज के सहारे बहन के हिस्से की जमीन बेच दी
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महिला समेत चार के विरुद्ध दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सब रजिस्ट्रार कार्यालय धनघटा से फर्जी बैनामा किए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को पुलिस के सामने एक और मामला पहुंच गया। इसमें बहन ने ही अपनी सगी बहन का कूटरचित दस्तावेज तैयार करवा करके उसकी जमीन दूसरे व्यक्ति के नाम बैनामा कर दी।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महिला समेत चार लोगों के विरुद्ध जालसाजी व अन्य मामलों में केस दर्ज किया है।
इसरावती देवी पत्नी रामरूप निवासी हाल मुकाम खैरा का आरोप है कि उसका मायका धनघटा क्षेत्र के चकिया धुसवा में है। उसके पिता राम अवध के पास चार लड़कियां थी। पिता की मौत हो जाने के बाद उनके नाम की संपत्ति माता कुमारी देवी ने अपनी चारों पुत्रियों के नाम से बराबर-बराबर बैनामा कर दिया।
इसरावती का कहना है कि सभी बहनें मायके की जमीन पर अपने-अपने हिस्से पर खेती का काम कर रही थी। इसी बीच बहन कृष्णावती पत्नी रामचंद्र निवासी मिठना सिठना ने छह जून वर्ष 2021 को इसरावती के नाम से आधार कार्ड समेत अन्य कागजात बनवाकर खुद इसरावती बनकर पैतवलिया खुर्द गांव निवासी लालची पत्नी रघुवीर के नाम से उसके हिस्से की जमीन का बैनामा कर दिया।
विज्ञापन
इसरावती का कहना है कि इसकी जानकारी उन्हें जब लगी तो वह तभी से थाने पर जालसाजों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर दौड़ लगाती रही। पुलिस ने जब सुनवाई नहीं की तो मजबूर होकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
एसओ केडी सिंह ने बताया कि इस मामले में न्यायालय के आदेश पर कृष्णावती पत्नी रामचंद्र निवासी मिठना सिठना, रामचंद्र पुत्र रामनिवास निवासी मिठना सिठना, और दुर्ग विजय, लालती देवी के विरुद्ध जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है।