फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case against shopkeeper

उर्वरक दुकानदार के खिलाफ केस, स्टॉक में 166 बोरी यूरिया कम मिली

Tue, 02 Mar 2021 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
case against shopkeeper
उर्वरक दुकानदार के खिलाफ केस, स्टॉक में 166 बोरी यूरिया कम मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी व जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा की संयुक्त टीम ने मेंहदावल क्षेत्र छापा मारा। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर एक दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
एसडीएम व जिला कृषि अधिकारी की टीम ने एग्री जंक्शन बीमापार पर औचक छापा मारा। इस दौरान दुकान के मालिक गौरव सिंह उपस्थित मिले। पीओएस मशीन से प्राप्त यूरिया के स्टॉक 229 बारी के सापेक्ष मौके पर 63 बोरी मिली। इस मामले में दुकान के मालिक ने बताया कि यूरिया किसानों को बिक्री की गई है लेकिन किसानों को रसीद नहीं दी गई।
विज्ञापन

विक्रेता द्वारा किसानों को रसीद न दिए जाने एवं उर्वरक की पीओएस मशीन से वितरित नहीं किए जाने के कारण आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मेंहदावल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि भविष्य में भी जिन उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा बिना पीओएस मशीन से उर्वरक बिक्री की जाएगी अथवा किसानों को उर्वरक खरीद की रसीद नहीं दी जाएगी और स्टॉक में अंतर पाया जाएगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed