फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   candidate of one caste in dhanghata

तीन प्रमुख दलों ने चौहान उम्मीदवार पर लगाया दांव

Thu, 10 Feb 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
candidate of one caste in dhanghata
तीन प्रमुख दलों ने चौहान उम्मीदवार पर लगाया दांव
विज्ञापन

एक ही समाज के तीन दलों के उम्मीदवार होने से असमंजस में पड़े सगे-संबंधी और रिश्तेदार
सुरक्षित सीट धनघटा में रोमांचक हुई लड़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। संयोग है, या राजनीतिक दलों की गणित। सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र धनघटा से एक ही जाति के उम्मीदवार को भाजपा, सपा-सुभासपा गठबंधन और बसपा ने चुनाव मैदान में उतार दिया है। इससे तीनों के सजातीय सगे-संबंधी और रिश्तेदार असमंजस में पड़ गए हैं। वैसे यहां लड़ाई रोमांचक हो गई है।

भाजपा ने गणेशचंद्र चौहान को चुनाव मैदान में उतारा है तो सपा-सुभासपा गठबंधन ने पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान और बसपा ने संतोष चौहान पर दांव लगाया है। जबकि कांग्रेस ने शांति देवी को प्रत्याशी बनाया है। यहां भाजपा, सपा-सुभासपा गठबंधन और बसा के प्रत्याशी एक ही जाति के हैं। इनकी रिश्तेदारी भी कहीं न कहीं क्षेत्र के किसी गांव में एक ही परिवार में है। दुघरा कला गांव निवासी इन्हीं के समाज का एक मतदाता का कहना है कि उनके परिवार में इन तीनों लोगों की रिश्तेदारी है। अब समझ में ही नहीं आ रहा है कि किसके साथ निकलकर प्रचार किया जाए। इसी तरह मतदान करने में भी काफी सोचना पड़ेगा। अब तक बेलदार जाति के एक या दो लोग उम्मीदवार हुआ करते थे, लेकिन इस बार तीन प्रमुख दलों से तीन लोग उम्मीदवार हैं। बेलदार बहुल गांव घोरांग, मूडाडीहा, प्रजापतिपुर, संठी, मड़पौना गांव में खासकर लोगों के सामने इस तरह की समस्या उत्पन्न हो गई है। बेलदार समाज के लोगों का कहना है कि अब तक इस बिरादरी का वोट जिसके तरफ झुकता था, वही इस विधानसभा में जीत हासिल करता था, लेकिन इस बार इस समाज के लोगों के मतों में बंटवारा होना तय है। जिससे यहां की लड़ाई काफी रोचक होने की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed