{"_id":"68f3ddd923b1663acf015f0f","slug":"bullion-trader-attacked-with-iron-rod-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140043-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सराफा कारोबारी पर लोहे के रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सराफा कारोबारी पर लोहे के रॉड से हमला
Sun, 19 Oct 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत में निवास करने वाले एक स्वर्ण व्यवसायी पर लोहे की रॉड व कैंची से हमला करने के मामले में पुलिस नेे आरोप पर केस दर्ज किया है। हमले में व्यवसायी घायल हो गया था। अब उसकी स्थिति सामान्य है।
पुलिस को दी तहरीर में जयशंकर वर्मा पुत्र शिव शंकर वर्मा निवासी सानी केवटलिया चौक बाजार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात 9 बजे वह अपने बड़े पिताजी के घर उनके पुत्र उमाशंकर वर्मा को बुलाने गया था। उमाशंकर के भाई दयाशंकर वर्मा का पूर्व से ही कुछ विवाद था। जब मैं उसके घर पहुंचा तो मुझे देखते ही दयाशंकर आग बबूला हो गया और गाली देने लगा। विरोध करने पर नजदीक में रखे लोहे की रॉड व कैंची से हमला बोल दिया। घटना में हाथ, सिर व गाल पर कई जगह चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने कहा केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद