{"_id":"63cd6fc4cb871c07bc0d80c8","slug":"buildings-of-42-schools-will-be-constructed-with-seven-crore-rupees-khalilabad-news-gkp4651464190-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सात करोड़ रुपये से 42 विद्यालयों के भवन बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सात करोड़ रुपये से 42 विद्यालयों के भवन बनेंगे
विज्ञापन
सात करोड़ रुपये से 42 विद्यालयों के भवन बनेंगे
11 उच्च प्राथमिक और 31 प्राथमिक विद्यालयों का होगा निर्माण
निष्प्रयोज्य भवनों को करा दिया गया था ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सात करोड़ रुपये की लागत से 42 परिषदीय स्कूलों के भवन का निर्माण होगा। इसमें 11 उच्च प्राथमिक और 31 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। भवन निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था भी नामित हो चुकी है।
50 साल पुराने जर्जर परिषदीय विद्यालय के भवनों को शासन ने ध्वस्त कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने आकलन कर पुराने व जर्जर भवनों को एक साल पहले ध्वस्त करा दिए थे। उन जगहों पर नए भवनों का निर्माण होना था। इसके लिए विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था।
अब शासन ने ध्वस्त भवनों की जगह नये भवन के निर्माण की हरी झंडी दी है। जिले के 42 जगहों पर स्कूल भवन का निर्माण होना है। सांथा ब्लॉक में पांच, मेंहदावल ब्लॉक में 10, नाथनगर ब्लॉक में चार, खलीलाबाद ब्लॉक में नौ, बेलहर ब्लॉक में छह, हैंसर ब्लॉक में तीन, बघौली ब्लॉक में तीन, सेमरियावां ब्लॉक में दो विद्यालय के भवनों का निर्माण होना है।
विज्ञापन
भवन निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। फरवरी से भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिला समन्वयक (निर्माण) ह्दय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि 42 जगहों पर स्कूल भवनों का निर्माण होना है। जगह चिह्नित है।
...
कोट
42 विद्यालय के भवन जर्जर थे। इन्हें ध्वस्त करा दिया गया है। इनकी जगह पर नये भवन के निर्माण को मंजूरी मिली है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
-अतुल कुमार तिवारी, बीएसए