{"_id":"64c8d154f58f11f18800e5e6","slug":"brother-killed-sister-for-not-giving-bank-papers-in-sant-kabir-nagar-2023-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: बैंक के कागजात नहीं देने पर भाई हुआ नाराज, बहन को पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: बैंक के कागजात नहीं देने पर भाई हुआ नाराज, बहन को पटक कर मार डाला
Tue, 01 Aug 2023 03:08 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Aug 2023 03:08 PM IST
सार
एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता रमाशंकर प्रजापति का आरोप है कि सहारा बैंक में जमा पैसे के कागजात मांगने पर बेटी ने नहीं दिया। उसी वजह से गुस्से में बेटे कपिलदेव ने बेटी को उठा कर पटक दिया और पिटाई की। जिससे आई चोटों की वजह से बेटी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दुधारा क्षेत्र के सुजिया गांव में बैंक में जमा पैसे के कागजात मांगने पर नहीं देने की वजह से सोमवार की शाम को भाई ने पटक कर बहन को मार डाला। घटना के बाद आरोपी घर छोड़ कर भाग गया। मामले की जानकारी होने पर गांव में हडकंप मच गया। सूचना पर देर शाम एससपी, सीओ और एसओ मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
दुधारा क्षेत्र के सुजिया गांव निवासी रमाशंकर प्रजापति पुत्र हंसू ने बताया कि वह कुछ पैसा सहारा बैंक में फिक्स डिपाजिट किए है। उसके पास चार बेटे और सबसे छोटी इकलौती बेटी 21 साल की प्रिया थी। सोमवार की शाम को उसके दूसरे नंबर का बेटा कपिल देव प्रजापति उसकी बेटी प्रिया से सहारा बैंक में जमा पैसे के कागजात को मांग रहा था।
विज्ञापन
बेटी ने यह कहते हुए कागजात देने से मना किया कि जब तक माता- पिता जीवित हैं, तब तक वह कागजात उसे नहीं देगी। आरोप है कि उसी बात से नाराज होकर बेटे कपिलदेव ने उसकी बेटी प्रिया को उठा कर पटक दिया और शरीर पर चढ़कर मारने लगा। बेटी को गंभीर चोटे आईं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: PM मोदी कर सकते हें शिलान्यास: NER के 12 स्टेशनों का शुरू होगा कायाकल्प, तैयार हो रही सूची
घटना के बाद बेटी को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की तलाश करने में वक्त लग गया और उसी बीच बेटी की मौत हो गई। पीड़ित मां- बाप इकलौती बेटी की मौत पर बिलख रहे थे। पीड़ित पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता रमाशंकर प्रजापति का आरोप है कि सहारा बैंक में जमा पैसे के कागजात मांगने पर बेटी ने नहीं दिया। उसी वजह से गुस्से में बेटे कपिलदेव ने बेटी को उठा कर पटक दिया और पिटाई की। जिससे आई चोटों की वजह से बेटी की मौत हो गई है। पीड़ित पिता से तहरीर प्राप्त कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी करने का निर्देश एसओ को दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम हाऊस भेजने की तैयारी में जुट गई है।
एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता रमाशंकर प्रजापति का आरोप है कि सहारा बैंक में जमा पैसे के कागजात मांगने पर बेटी ने नहीं दिया। उसी वजह से गुस्से में बेटे कपिलदेव ने बेटी को उठा कर पटक दिया और पिटाई की। जिससे आई चोटों की वजह से बेटी की मौत हो गई है। पीड़ित पिता से तहरीर प्राप्त कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी करने का निर्देश एसओ को दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम हाऊस भेजने की तैयारी में जुट गई है।