{"_id":"6aa2fbd357866bca5a017344","slug":"flood-water-entered-villages-villagers-forced-to-move-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157063-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, आवागमन को ग्रामीण मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, आवागमन को ग्रामीण मजबूर
विज्ञापन
लोहरैया। सरयू में आई बाढ़ के कारण सियरकला-गायघाट क्षेत्र में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से सियरकला, गायघाट पूरी तरह बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया है। आसपास के रास्तों पर घुटनों तक पानी भर जाने से ग्रामीणों को इसी पानी से होकर गांव से बाहर निकलना पड़ रहा है।
इससे ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। दैनिक जरूरतों के सामान की खरीदारी के लिए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
गांव से बाहर निकलने के लिए सुरक्षित रास्ता प्रभावित होने के कारण लोगों को पानी में पैदल चलकर आवागमन करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में यदि पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो गांव के अन्य हिस्सों में भी बाढ़ का पानी पहुंचने का खतरा है। पहले से ही क्षेत्र के कई रास्ते जलमग्न हैं, जिससे ग्रामीणों का मुख्य मार्ग और बाजार से संपर्क प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने, आवागमन के लिए सुरक्षित व्यवस्था कराने तथा जरूरत पड़ने पर नाव उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।