{"_id":"64c8cea2017dfae87505d5bc","slug":"rejuvenation-of-12-stations-of-ner-will-start-2023-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी कर सकते हैं शिलान्यास: NER के 12 स्टेशनों का शुरू होगा कायाकल्प, तैयार हो रही सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी कर सकते हैं शिलान्यास: NER के 12 स्टेशनों का शुरू होगा कायाकल्प, तैयार हो रही सूची
Tue, 01 Aug 2023 05:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Aug 2023 05:47 PM IST
सार
रेलवे सूत्रों का कहना है कि पहले चरण में चुनिंदा स्टेशनों का ही शिलान्यास होगा, जिसमें बस्ती और देवरिया स्टेशन को शामिल किया जा सकता है। इसके बाद क्रमवार स्टेशनों का पुनर्निमाण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Gorakhpur Railway station
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के 12 स्टेशनों का कायाकल्प, अमृत भारत योजना के तहत कराने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को इसका शिलान्यास कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री, वीडियाे कांफ्रेसिंग के जरिए इस शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिन स्टेशनों का शिलान्यास होना है, उनकी सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे में 55 समेत देशभर के 1275 स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प के लिए चिह्नित किए गए हैं। प्रधानमंत्री इन स्टेशनों के सुंदरीकरण की शुरूआत करेंगे। इस योजना में चयनित पूर्वोत्तर रेलवे के रामघाट, बलरामपुर, भटनी, सलेमपुर, बेल्थरा रोड, मऊ, आजमगढ़, बस्ती, खलीलाबाद, मगहर, स्वामीनारायण छपिया, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, बहराइच, सीतापुर जंक्शन, मैलानी, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, डालीगंज और बादशाहनगर के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
इन स्टेशनों पर 12 मीटर चौडा फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। स्टेशन भवन और परिसर को सुंदर बनाया जाएगा। स्टेशन पर भीड़ न हो, इसका प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा लाइटिंग को लेकर विशेष कार्य होंगे। प्रथम चरण में एनईआर के जिन 12 स्टेशनों का शिलान्यास होना है, उसकी सूची बनाई जा रही है।