Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is no Transport Corporation bus service from Semariyawan to the district headquarters.

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां से जिला मुख्यालय जाने के लिए परिवहन निगम की बस सुविधा नहीं

Mon, 09 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
There is no Transport Corporation bus service from Semariyawan to the district headquarters.
उसराशहीद चौराहे पर बस न आने से टैंपो सवारी भरते हुए-संवाद
सेमरियावां। ब्लाॅक क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए परिवहन निगम की बस संचालन नहीं हो रहा है। कर्मचारी हों या आम जनता सभी को जिला मुख्यालय आवागमन के लिए डग्गामार वाहनों या बाइक और निजी वाहन का ही सहारा है। निजी वाहन मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगभग 35- 40 किलोमीटर दूरी पर उत्तरी पश्चिमी छोर पर सेमरियावां ब्लाॅक मुख्यालय स्थित है। जनपद के गठन को 28 वर्ष से भी अधिक समय बीत चुका है लेकिन आज तक यहां के लोगों की जिला मुख्यालय के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन किए जाने की मांग पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


लोग डग्गामार वाहन का सहारा लेते हैं। जनपद के उत्तर पश्चिम छोर पर स्थिति दानोकुइयां चौराहे से परिवहन निगम की एक बस रोज सुबह 7:30 बजे से पैड़ी, सेमरियावां, चिउटना, टेमारहमत होते हुए जिला मुख्यालय व गोरखपुर के लिए के लिए जाती थी। वह भी तीन साल से बंद हो गई है। बस संचालन बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्र करही, पैड़ी, सेमरियावां, चिउटना, नव्वागांव, टेमारहमत चौराहे पर लोगों सवारी वाहन का इंतजार करते है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब वादकारियों का हो रही है। जिनके पास अपना साधन नही है। उन्हें समय से न्यायालय पहुंचना रहता है। दानोकुइयां सवारी वाहन बैठने के बाद पैड़ी चौराहे तक सफर करते हैं। फिर पैड़ी से सेमरियावां के लिए सवारी वाहन पकड़ना पड़ता है।



सेमरियावां से टेमारहमत के लिए सवारी वाहन पर सवार होना पड़ता है। टेमारहमत से फिर जिला मुख्यालय के लिए सवारी वाहन पकड़नी पड़ती है। उसराशहीद के इरशाद अहमद का कहना है सार्वजनिक बसों का संचालन न होने से लोग निजी वाहन का प्रयोग करने को बाध्य हैं। जो सफर को खर्चीला बना रहा है।


सेमरियावां के गुफरान मुनीर कहते हैं कि परिवहन निगम की कोई बस संचालित न होने से चार जगह टैंपो बदलने में 40 किमी का सफर तीन घंटे में पूरा होता है, जिससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed