फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brother killed in accident, sister injured

Sant Kabir Nagar News: हादसे में भाई की मौत, बहन घायल

Fri, 04 Aug 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 04 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Brother killed in accident, sister injured
-- घायल बहन को जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन

- बेटे की मौत से पीड़ित परिजन गमगीन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर पायलपार के पास बृहस्पतिवार शाम को प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार भाई की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी बहन घायल हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। देखते ही डॉक्टरों ने भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बहन का उपचार शुरु किया गया।

चौकी इंचार्ज कलक्ट्रेट लाल बिहारी निषाद और मुख्य आरक्षी गौतम यादव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के उपरौध निवासी 18 लाल के सीबी यादव पुत्र अशोक यादव अपनी 19 साल की बहन शेषमा यादव के साथ बाइक से खलीलाबाद आए थे। बहन ने कोचिंग सेंटर में पढ़ाई की। शाम को भाई- बहन बाइक से घर जा रहे थे। बाइक सीबी यादव चला रहे थे जबकि बहन शेषमा पीछे बैठी थी। वे लोग अभी कोतवाली क्षेत्र में धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर पायलपार के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान खलीलाबाद से धनघटा की ओर जा रही प्राइवेट बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे भाई की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी बहन शेषमा गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया। घटना की सूचना पर पीड़ित परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटे की मौत से परिजन गमगीन थे। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed