फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP State President spoke... MLA said - the protest will continue till the removal of SP.

Sant Kabir Nagar News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की बात..विधायक बोले-एसपी के हटने तक धरना जारी रहेगा

Thu, 12 Sep 2024 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
BJP State President spoke... MLA said - the protest will continue till the removal of SP.
- विधायक विनय वर्मा का धरना बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा
विज्ञापन

- विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष से पुलिस के खिलाफ दस बिंदुओं पर जांच कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा के धरने का मुद्दा प्रदेश भाजपा कार्यालय तक पहुंच गया है। पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ और एसपी प्राची सिंह को हटाने की मांग पर लगातार तीसरे दिन धरने पर बैठे शोहरतगढ़ विधायक से बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बात की। विधायक के अनुसार, उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से पुलिस के खिलाफ दस बिंदुओं पर जांच कराने की मांग की है और कहा कि जब तक पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण नहीं हो जाएगा, उनका धरना जारी रहेगा।


विधायक विनय वर्मा ने बताया कि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने बृहस्पतिवार दोपहर में उन्हें फोन किया। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कमजोर लोगों का शोषण कर रही पुलिस के बारे में बात की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आपसे बात करेंगे। उसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने उनके पास फोन किया। लगभग 10 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई। विधायक के अनुसार, उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को स्थानीय पुलिस की कार्यशैली के बारे में बताया कि कैसे वे आम जनता को प्रताड़ित कर रहे हैं। इसमें पुलिस कर्मियों को एसपी का भी खुला समर्थन है। सभी बिंदुओं को रखते हुए उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि वह पहले अपना दल (सोनेलाल), उसके बाद भाजपा एवं निषाद पार्टी के कार्यकर्ता हैं। विधायक के अनुसार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन




विधायक ने पुलिस पर लगाए हैं ये आरोप

पुलिस अवैध खनन में लिप्त है।
मायाराम की मृत्यु पर पुलिस नकारात्मक रवैया अपना रही है।
मायाराम के परिवार को जिला मुख्यालय पर बुलाकर दबाव देकर बयान लिया जा रहा है, उसे वायरल किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस पर काम करते हैं। पर उनसे बस्ती में हुई समीक्षा बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष झूठ बोला गया कि मायाराम की मृत्यु एवं अवैध खनन मामले में कार्रवाई कर दोषी को जेल में डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 पत्र देने के बावजूद पुलिस अधीक्षक से लेकर उच्चाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।
विधानसभा क्षेत्र में किसी भी थाना, चौकी पर बिना पैसे लिए कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है।
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में थाना प्रभारी सरेआम जनप्रतिनिधि की बात की अवहेलना करते हैं।


गठबंधन के साथी दल के विधायक के धरने पर बैठने के बारे में प्रदेश नेतृत्व को जानकारी दे दी गई है। प्रदेश नेतृत्व शोहरतगढ़ विधायक से संपर्क में है। मैंने भी विधायक से इस संबंध में बात की है। उम्मीद है जल्द ही मामला सुलझ जाएगा। -सहजानंद राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा





धरने पर शामिल होने पर पार्टी से निकाले गए विधान सभा क्षेत्र के कार्यवाहक अध्यक्ष

विधायक विनय वर्मा के धरने से पार्टी अपना दल (एस) द्वारा खुद को अलग करने के बावजदू शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यवाहक अध्यक्ष रामदास मौर्य के उमसे शामिल होने पर पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। अपना दल (सोनेलाल) के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल ने बताया कि उन्होंने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल के निर्देश पर मौर्य को पार्टी से निष्कासित किया है। इस मामले में रामदास मौर्य का कहना है कि उनके लिए पार्टी और पद से ज्यादा महत्वपूर्ण जनता का हित है। विधायक जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए उनके साथ हैं। वर्तमान समय में आत्माराम पटेल जिलाध्यक्ष नहीं हैं इसलिए उन्हें निष्कासन का अधिकार नहीं है। जिले में दो साल से पार्टी की कार्यकारिणी भंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed