{"_id":"69064970382dc6b47105f371","slug":"biogas-plant-lying-idle-for-one-and-a-half-year-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140595-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डेढ़ वर्ष से धूल फांक रहा बायोगैस संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डेढ़ वर्ष से धूल फांक रहा बायोगैस संयंत्र
Sat, 01 Nov 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल के बढ़या में बनाई गई बायोगैस संयंत्र योजना -संवाद
मेंहदावल। विकास खंड के बढ़या में बनाई गई बायोगैस संयंत्र योजना का अभी तक संचालन नहीं शुरू कराया गया। कुछ समय पहले परियोजना का ट्राॅयल किया गया लेकिन पाइप फटने के बाद इसका संचालन शुरू नहीं हुआ। जिसके कारण परियोजना का कार्य नहीं शुरू हो पा रहा है। बायोगैस से बिजली बनाकर आपूर्ति देने की योजना थी।
मेंहदावल के बढ़या गांव में स्थित स्थायी गोशाला में डेढ़ वर्ष पूर्व लगभग 30 लाख रुपये की लागत से बायोगैस संयंत्र परियोजना स्थापित की गई थी। उद्देश्य था कि गोशाला के गोबर का बेहतर प्रयोग हो सकेगा।
इससे गोशाला की आय भी बढ़ेगी। लेकिन धन आवंटित होने के बाद तकनीकी सहयोग संस्था ने इसका निर्माण तेजी से करा दिया। लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी परियोजना का संचालन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बायो गैस संयंत्र परियोजना स्थापित होने के बाद इसके सफल संचालन की आस थी। लेकिन समय बीत रहा है। जिम्मेदार परियोजना का ट्राॅयल नहीं करा रहे हैं। जिससे गोशाला से निकलने वाले गोबर का बेहतर उपयोग नहीं हो पा रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द परियोजना का ट्रायल कराते हुए इसके संचालन की मांग की है।