फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bhatta owner meeting

भट्ठा मालिकों ने हड़ताल की दी चेतावनी

Sun, 29 May 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bhatta owner meeting
शहर के एक होटल में ईट निर्माता संघ की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष।संवाद - फोटो : KHALILABAD
भट्ठा मालिकों ने हड़ताल की दी चेतावनी
विज्ञापन

- कोयले के दाम बढ़ाए जाने का विरोध किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला ईंट निर्माता समिति की बैठक रविवार को मेंहदावल बाईपास स्थित एक होटल में जिलाध्यक्ष रवि उदय पाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भट्ठा मालिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष रवि उदय पाल ने कहा कि कोयला का दाम लगातार बढ़ रहा है। आज कोयले का दाम दोगुना हो चुका है। ईंट पर जीएसटी एक प्रतिशत से बढ़कर छह प्रतिशत हो गया है। जिससे भट्ठा मालिकों की परेशानी बढ़ गई है। यही हाल रहा तो ईंट के दाम बढ़ाने पड़ेंगे, जिससे रोजगार प्रभावित होगा और आम आदमी का मकान बनाना महंगा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी बढ़ाए जाने के विरोध में ईंट निर्माता समिति अगर हड़ताल करने को कहेगी तो अगले सत्र में ईंट-भट्ठा पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बैठक की अध्यक्षता सुुुुभाष जैन ने की। इस अवसर पर दिनेश सिंह, राम आशीष उपाध्याय, अनिल कृपलानी, अमरेश सिंह, सुधीर जैन, सुशील सखलानी, बुद्घिराम यादव, शैलेंद्र चौधरी, रामू चौधरी, मुहम्मद अकरम हुसैन, फैसल खान, सुड्डू खान, अमित जैन, उमेश सिंह, घनश्याम चौधरी, लालजी, केश भान राय, जमाल अंसारी, जनार्दन चौधरी, घनश्याम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed