{"_id":"68efe68d79c98e168b0437cf","slug":"bharat-mukti-morcha-takes-out-protest-rally-demands-fundamental-rights-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-139892-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भारत मुक्ति मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली, मांगा मूल अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भारत मुक्ति मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली, मांगा मूल अधिकार
Wed, 15 Oct 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए । संवाद
संतकबीरनगर। भारत मुक्ति मोर्चा ने बुधवार को आक्रोश रैली निकाली तथा अपने मूल अधिकारों की मांग की। लोगों की मांग थी कि उनको उनके मूल अधिकार दिए जाएं। इस दौरान उन्होंने छ: सूत्रीय ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा जो राष्ट्रपति को संबोधित था।
भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष व संयोजक धनंजय कुमार के नेतृत्व में सहयोगी संगठनों बहुजन मुक्ति पार्टी, भारत युवा मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय मूल निवासी संघ के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय के मेंहदावल बाईपास पर आक्रोश रैली का आयोजन किया। उनकी मांग थी कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की जाए तथा सामाजिक न्याय की अवधारणा को लागू कराया जाए। डॉ. आंबेडकर की मूर्ति के समक्ष उन्होंने न्याय की आवाज को बुलंद किया। वहां पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आकर उनका ज्ञापन लिया।
रैली में आनन्द कुमार गौतम, उदयराज विद्यार्थी, ब्रह्मानन्द गौतम, गुरुवचन, कमर हुसेन, सचिन कुमार नागवंशी, इन्द्रमती, उषा, विन्द्रावती, ,उषा, पूजा, राजमती, बसंत, हरिश्चन्द्र भास्कर, निशा, मंजू, इस्लाम, रामधनी समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।