{"_id":"68b5e121b9d7a31ad20b6186","slug":"bhakiyu-bhanu-group-staged-a-sit-in-protest-over-various-problems-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137793-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू भानु गुट ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू भानु गुट ने दिया धरना
Mon, 01 Sep 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बयारा में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता-स्रोत भाकियू
मगहर। भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्राम बयारा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। डीएम को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौपा।
भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने कहा कि खलीलाबाद विकास खंड क्षेत्र के ग्राम भइसहियां में पूर्व प्रधान अजय यादव के घर से दुर्गा प्रसाद के घर तक अंडर पास नाली का निर्माण करने के साथ ही रास्ते के अतिक्रमण को हटवाया जाए। ग्राम सभा में एक महीने से सफाई कर्मी नहीं आने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
शासन द्वारा लगवाए जा रहे स्मार्ट मीटर में खामियों की वजह से पहले मीटर की अपेक्षा 60 प्रतिशत ज्यादा स्पीड से चलता है। बिल समय से निकलता भी नहीं और जब भी निकलता है तो अधिक आता है। जिस उपभोक्ताओं के 400 से 500 रुपये तक बकाया बिल है उसके कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं जो गलत है। संवाद