{"_id":"629a54ccf09cfe679e6a9a96","slug":"beat-four-people-khalilabad-news-gkp4391500140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजा समेत चार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-भतीजा समेत चार को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाचा-भतीजा समेत चार को पीटा
धनघटा। महुली क्षेत्र के भगवानपुर पूर्वी में बुधवार की रात शादी समारोह में डीजे पर अश्लील गाना बजाने से रोकने पर मनबढ़ों चार लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
भगवानपुर पूर्वी निवासी विजय यादव पुत्र शिव मंगल यादव का आरोप है कि बुधवार को गांव में बरात आई थी। उसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने डीजे पर अश्लील गाना बजवा दिया। एतराज करने पर गांव के राकेश उर्फ गोलू अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ पहुंच गए और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बचाव करने पहुंचे भतीजे मोहन, चंद्र प्रकाश, संदीप को भी मारपीट कर घायल कर दिया। एसओ केडी सिंह ने बताया कि विजय यादव की तहरीर पर विपक्षी राकेश उर्फ गोलू, महेश उर्फ भोलू, मनीश्वर, विशाल, संतलाल, सोनी अली, वाजिद अली, चिनकू अली, अनवर अली, भागीरथी, अमरनाथ उर्फ बबलू, राहुल, दीपक, मनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद