{"_id":"66300bd82c0131bb0d04600c","slug":"be-prepared-for-the-scorching-heat-in-may-it-will-start-with-heat-wave-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-113576-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मई में भीषण गर्मी के लिए रहिए तैयार, लू से होगी शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मई में भीषण गर्मी के लिए रहिए तैयार, लू से होगी शुरूआत
Tue, 30 Apr 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज
- धूल भरी हवा चलने से सफर मुश्किल
-दोपहर में सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम लगातार तल्ख बना है। ऊपर से लू चलने से लोगों का सफर भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने मई की शुरूआत भी हीट वेव से होने का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी से मुश्किलें और बढ़ रही हैं। ऐसे में मई में भीषण गर्मी की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक जब तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा तब तक तापमान ऐसे ही बना रहेगा। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में हीट वेव के मरीजों के इलाज की व्यवस्था कर ली है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकले के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। जिन लोगों को जरूरी काम से बाहर जाना पड़ा वह गमछा बांधकर ही निकले। दोपहर में तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। स्कूलों में दोपहर के समय छुट्टी होने पर बच्चे परेशान दिखे। बच्चों को स्कूल से लेने आए बुजुर्ग भी छांव के लिए भटकते रहे। दूसरी तरफ धूल भरी हवा चलने से आने-जाने वाले लोग परेशान रहे। इसका कारण यह कि हवा के साथ उड़ रही धूल आंखों में पड़ रही है। इससे सफर मुश्किल हो रहा है।
इसके अलावा आमजन के साथ ही पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। शहर में विचरण करने वाले पशु पानी के लिए भटकते नजर आए। शहर निवासी सतेंद्र कुमार, प्रेमचंद्र आदि ने कहा कि पशुओं के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
बरतें सावधानी
- लंबे समय तक धूप में रहने से बचें, विशेषकर दोपहर के समय धूप में न रहें।
- घर से बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढंककर रखें।
- पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें।
- डिहाइड्रेशन से बचने रखने के लिए ओआरएस, लस्सी, नींबू, पानी आदि का उपयोग करें।
बोले विशेषज्ञ
गर्मी अभी और सताएगी। तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ मई की शुरूआत लू के साथ हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जब तक कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा तब तक तापमान ऐसे ही बना रहेगा। लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम विज्ञानी, कुमार गंज अयोध्या