{"_id":"656780f74b0516928400af77","slug":"basic-sports-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6165-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मनजीत-सूरज और रंजना-खुशी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मनजीत-सूरज और रंजना-खुशी अव्वल
Wed, 29 Nov 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
नाथनगर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई दो दिवसीय बाल क्रीड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक स्थित जूनियर हाई स्कूल के परिसर में चल रही दो दिवसीय बाल क्रीड़ा का समापन बुधवार को किया गया। खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सुकरौली के मनजीत ने 50 मीटर, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय काली जगदीशपुर के सूरज ने 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, गोला क्षेपण में प्रथम स्थान पर जीत दर्ज की। प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय जमुहट की रंजना 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर बनी रहीं।
100 मीटर दौड़ में काली जगदीशपुर के चंदन प्रथम, सुकरौली की मनजीत द्वितीय व निबाहोरील के नीरज तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में शांति नरगापार के अमरजीत प्रथम, जमीरा के शिवांश द्वितीय व शंकरपुर के आयुष तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अनिरुद्ध प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय, आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में सूरज प्रथम, राजेश द्वितीय, अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह, व्यायाम शिक्षक रामकरन यादव, अरुण यादव, अमिता त्रिपाठी, कंचन वर्मा, रुद्रेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।