फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Banks to remain closed for three days starting today; beware of cyber fraudsters.

Sant Kabir Nagar News: आज से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, साइबर ठगों से रहें सतर्क

Mon, 28 Sep 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Banks to remain closed for three days starting today; beware of cyber fraudsters.
संतकबीरनगर। बैंक हड़ताल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी है। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि बैंक शाखाएं बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि साइबर ठग भी छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन

इस दौरान ठग बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर कर्मचारी, लोन एजेंट या वित्तीय संस्था का प्रतिनिधि बनकर फोन, व्हाट्सऐप, एसएमएस और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना सकते हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
साइबर ठग केवाईसी अपडेट कराने, बैंक खाता बंद होने, क्रेडिट कार्ड अपडेट, रिवॉर्ड प्वाइंट, पैन-आधार अपडेट और बैंक खाते की सुरक्षा के नाम पर लोगों को लिंक भेज सकते हैं। लिंक पर क्लिक कराने के बाद खाते से रकम निकालने की कोशिश की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठग एपीके या अन्य अनजान एप डाउनलोड कराने, स्क्रीन शेयर करवाने और ओटीपी, सीवीवी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन या इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं। एसपी ने लोगों से अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड नहीं करने और स्क्रीन शेयर नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed