फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Awareness is going on, drivers are breaking the rules

चल रहा जागरुकता का दौर, चालक तोड़ रहे नियम

Thu, 17 Nov 2022 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Awareness is going on, drivers are breaking the rules
मेंहदावल बाईपास के पास एक बाइक पर सवार तीन लोग। - फोटो : KHALILABAD
चल रहा जागरुकता का दौर, चालक तोड़ रहे नियम
विज्ञापन

हेलमेट तो दूर, तीन सवारी सरपट दौड़ रहे दो पहिया वाहन
नो इंट्री में भी बड़े वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही दिखा रही आइना
संतकबीरनगर। यातायात माह का आधा वक्त बीत चुका है। यातायात पुलिस कार्यक्रमों के जरिए लोगों को नियमों का पालन करने की नसीहत दे रही है। नियम विपरीत मिले वाहनों पर कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन इसका असर दिख नहीं रहा। वाहन चालक धड़ल्ले से नियम तोड़ रहे हैं। नो इंट्री में भी बड़े वाहन बेरोकटोक आवाजाही कर रहे हैं। फिर भी जिम्मेदार आंख मूंदे हैं।
एक नवंबर से जिले में यातायात माह चल रहा है, जो 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान यातायात जागरुकता के लिए विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों आदि पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है, लेकिन अभियान का हवा निकालने वाले भी कम नहीं है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि शहर में बगैर हेलमेट तीन सवार के साथ दो पहिया वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। इन्हें न तो खुद के सुरक्षा की चिंता है और न ही प्रशासन की कार्रवाई का भय। बृहस्पतिवार को शहर में गोला बाजार, अंसार टोला, मेंहदावल बाईपास, बैंक चौराहा, शुगर मिल सहित अन्य स्थानों पर तीन सवारी दो पहिया वाहन दिखाई दिए। यही स्थिति शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के कस्बों में भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बड़े वाहनों की दिन में इंट्री बैन हैं। विधियानी मोड़ से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर स्कूल जाने के समय बड़े वाहन ले जाने पर रोक लगी हुई है। इसके बाद भी इस मार्ग पर दिन में बड़े वाहन बेरोकटोक चलते दिख जाएंगे।
...
चालान का यह भी तरीका
मेंहदावल बाईपास सहित अन्य क्षेत्रों में यातायात पुलिस बगैर वाहन चेक किए वाहनों के नंबर की पीछे से मोबाइल फोन में फोटो खींचकर चालान कर दे रहे हैं। जब कोर्ट से समन आ रहा है तो लोग चौक जा रहे हैं, लेकिन यह खेल जारी है।

...
कोट
एक नवंबर से चल रहे यातायात माह के 15 दिनों में यातायात पुलिस ने 1500 वाहनों का चालान किया है। बगैर हेलमेट चलने वाले, बिना सीट बेल्ट लगाए और नो पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े करने वालों से 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। नो इंट्री में बड़े वाहनों के प्रवेश पर अंकुश लगाया जाएगा।
-बृजेश यादव, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed